May 14, 2026

कांग्रेस की जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष पहुंची एसपी कार्यालय… कहा-मुझ पर लगे आरोप निराधार..निष्पक्ष जांच हो

IMG_20230208_204315-780x470
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- सोमवार को कांग्रेस की जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष रानी चौहान पर एक महिला ने देह व्यापार करने के लिए धमकाने और उसकी तस्वीरें वायरल करने का आरोप लगाया था जिसकी शिकायत लेकर वह एसपी कार्यालय पहुंची वहीं रानी चौहान ने भी पहुंचकर  आवेदन देकर अपना पक्ष रखा।बुधवार को  रानी चौहान अपने अन्य साथियों के साथ फिर एसपी कार्यालय पहुंची जहां उन्होंने उन पर लगे सभी आरोपों को निराधार बताते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।

रायगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष बुधवार को एक बार फिर एसपी कार्यालय पहुंची जहां उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा की शिकायतकर्ता महिला का उसके देवर के साथ अवैध संबंध था  और वह तस्वीरें उसने अपनी मर्जी से खिचवाईं हैं जब उन्हें इस बात का पता चला तो महिला ने अपनी गलतियां छुपाने के लिए सारा इल्जाम उस पर ही लगा दिया।इस निराधार आरोपों से उनके मान सम्मान को ठेस पहुंची है इसलिए उनकी मांग है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हों साथ ही उन पर लगे बेबुनियाद इल्जाम लगाने वाली महिला पर कार्रवाई की जाए।
बहरहाल मामला जांच का विषय है। दोनों ही पक्ष खुद को सही बता रहे हैं ऐसे में इस मामले की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

Letest Posts