May 14, 2026

नजूल पट्टे का ..”नवीनीकरण” व ..”भूमि स्वामी हक” ..लेने 20 से 25 फरवरी तक लगेंगे शिविर…

IMG-20230210-WA0424.jpg
Share

सामना न्यूज़:- रायगढ़:- कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन पर रायगढ़ जिला अंतर्गत स्थायी नजूल पट्टों जिनकी नवीनीकरण अवधि समाप्त हो गई है ऐसे नजूल पट्टों के नवीनीकरण एवं भूमि स्वामी हक प्रदाय किये जाने हेतु 20 से 25 फरवरी के बीच राजस्व विभाग द्वारा रायगढ़ शहर में शिविर आयोजित किये जायेंगे। प्रात: 10.30 से शाम 5.30 के बीच शिविर में आवेदन लिए जाएंगे। इसके लिए विशेष दल का गठन किया गया है।
         शहर के जिन जगहों पर नजूल पट्टों के नवीनीकरण एवं भूमि स्वामी हक प्रदाय के शिविर लगाये जायेंगे इनमें नजूल शीट/नजूल ग्राम 43, 44 के लिए 20 एवं 21 फरवरी 2023 को अग्रोहा भवन रायगढ़ में शिविर लगाया जाएगा। इसी तरह नजूल शीट/नजूल ग्राम 40, 41 एवं 42 के लिए 20 एवं 21 फरवरी को केवड़ाबाड़ी स्कूल रायगढ़ में शिविर लगाया जाएगा। नजूल शीट/नजूल ग्राम 56, 57 एवं 58 के लिए 22 एवं 23 फरवरी को देवांगन धर्मशाला में शिविर लगाया जाएगा। नजूल शीट/नजूल ग्राम 53, 54, 55, 69, 70 के लिए 22 एवं 23 फरवरी को रविशंकर प्राथमिक शाला चांदमारी में शिविर लगाया जाएगा।नजूल शीट/नजूल ग्राम 45, 46, 59 एवं 60 के लिए 22 एवं 23 फरवरी को ललित स्कूल जेलपारा में शिविर लगाया जाएगा। नजूल शीट/नजूल ग्राम 56, 57 (बेलादुला) 71, 72 एवं 73 के लिए 24 एवं 25 फरवरी को सिंधी धर्मशाला टेलीफोन ऑफिस के पास में शिविर लगाया जाएगा,  नजूल शीट/नजूल ग्राम 32, 33 एवं 34 के लिए 24 एवं 25 फरवरी को पुराना विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सिविल लाईन के पास शिविर लगाया जाएगा। नजूल शीट/नजूल ग्राम 29, 30 एवं 31 के लिए 24 एवं 25 फरवरी को दादुद्वारा धर्मशाला में शिविर लगाया जाएगा

Letest Posts