May 14, 2026

जिला पंचायत सामान्य सभा का भाजपा के सदस्यों ने किया बहिष्कार…

IMG_20230220_214848-780x470
Share

सामना न्यूज़:- रायगढ़:- सोमवार को जिला पंचायत के सभा कक्ष में सामान्य सभा आयोजित की गई।प्रतिमाह होने वाली सामान्य सभा पिछले तीन माह से स्थगित थी।तीन माह बाद शुरू हुई इस सभा मे भाजपा के तीन सदस्य उपस्थित थे जैसे ही बैठक शुरू हुई भाजपा के सदस्यों ने सभा का बहिष्कार यह कह कर दिया कि इस सभा मे उन्हें बोलने ही नही दिया जाता है।

इस वर्ष की प्रथम सामान्य सभा मे शिक्षक, चिकित्सा और ग्रमीण विकास के मुद्दों को ले कर सामान्य सभा का आयोजन किया गया था परन्तु सभा मे  भाजपा के सदस्यों ने जब वित्तीय आबंटन और सामान्य सभा मे हो रही देरी के बारे में  सभा मे सवाल उठाया तो उन्हें अध्यक्ष द्वारा चुप रहने को कहा गया जिसे भाजपा के सदस्यों में अपनी अपमान मानते उस सभा का बहिष्कार कर दिया ।

यही जिला पंचायत अध्यक्ष का कहना है इस बार जिला प्रसाशन में हो रहे तबादलो की वजह से सामान्य सभा मे विलब हुवा है ,और जिन सदस्यों ने सभा का बहिष्कार किया वे केवल अपनी पार्टी के बोल बोलके सभा में विघ्न डालने की कोशिस कर रहते थे क्योंकि सभा में एक सीमित समय होता है और भाजपा सदस्य केवल समय को व्यर्थ खर्च कर रहे थे।





.

Letest Posts