May 14, 2026

एंबुलेंस संघ ने अस्पताल परिसर में मनाया महाशिवरात्रि..वितरण किया भोग

IMG-20230219-WA0279.jpg
Share

सामना न्यूज़:- रायगढ़:- महाशिवरात्रि पर्व पर बीते शनिवार को जगह जगह शिवालयों में पूजा अर्चना करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कई स्थानों पर भंडारा का आयोजन भी श्रद्धालुओं के लिए किया गया था। इसी कड़ी में जिला अस्पताल परिसर में एंबुलेंस संघ के लोगों द्वारा विधिवत पूजा करने के बाद अस्पताल प्रांगण में ही खिचड़ी भोग प्रसाद का वितरण किया गया।
जिला एंबुलेंस संघ के पदाधिकारी राहुल पटनायक ने बताया कि संघ के लोगों द्वारा समय-समय पर इस तरह के जन हितैषी काम किया जाता है। अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिजन दूरदराज से पहुंचते हैं और अस्पताल प्रांगण में होने के कारण उन्हें ऐसे तिथि त्यौहार और पर्व में शामिल होने का मौका नहीं मिलता है जिसे ध्यान में रखते हुए जिला एंबुलेंस संघ द्वारा मंदिर प्रांगण में शिव पूजा कर प्रसाद वितरण किया गया जिसे सभी ने सराहा।

Letest Posts