September 20, 2026

जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी और छत्तीसगढ राज्य के प्रथम स्वप्न दृष्टा डॉ.खूबचंद बघेल, माता कस्तूरबा गांधी और भारत के पहले शिक्षा मंत्री भारत रत्न मौलाना अब्दुल कलाम आज़ाद की पुण्यतिथि…

IMG-20230222-WA0576.jpg
Share

सामना न्यूज़:- रायगढ़:- बुधवार को ज़िला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी और छत्तीसगढ राज्य के प्रथम स्वप्न दृष्टा डॉ.खूबचंद बघेल, माता कस्तूरबा गांधी और भारत के पहले शिक्षा मंत्री भारत रत्न मौलाना अब्दुल कलाम आजाद  की पुण्य तिथि कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई इस अवसर पर सभी ने तीनों महान विभूतियों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
।जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला एवम रायगढ़ नगर पालिक निगम की महापौर जानकी काटजू,प्रभारी महामंत्री शाखा यादव की अगुवाई में कार्यक्रम संपन्न हुआ।सर्वप्रथम जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ,महापौर जानकी काटजू, प्रभारी महामंत्री शाखा यादव ने तीनों विभूतियों के छायाचित्र समक्ष दीप प्रज्वलित कर अपनी पुष्पांजलि अर्पित की
ततपश्चात सभी उपस्थित कांग्रेस के वरिष्ठ जनों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।उक्तशाय की जानकारी जिला कांग्रेस मीडिया प्राभारी वसीम खान ने दी