May 14, 2026

ईडी की छापेमारी का कांग्रेसियों ने किया विरोध…प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री का फूंका पुतला

IMG-20230222-WA0633.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- प्रवर्तन निदेशालय ने कोयला खनन घोटाले मामले में छत्तीसगढ़ में 12 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की है। इस छापेमारी में विभिन्न कांग्रेस नेताओं के आवासीय और कार्यालय परिसर शामिल हैं। हालांकि ईडी की यह छापेमारी कई दिनों से जारी है जिसके विरोध में प्रदेश भर के कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं और इस कार्यवाही को कांग्रेस को परेशान और बदनाम करने के भाजपा का हथकंडा बता रही है। इसी क्रम में रायगढ़ में भी कांग्रेस द्वारा इस छापेमारी का विरोध कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया। युवा कांग्रेस द्वारा बुधवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौक पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया यह पुतला दहन छत्तीसगढ़ में हो रहे लगातार ईडी की कार्यवाही के खिलाफ था। पुतला दहन करते समय कोंग्रेसियो और पुलिस के बीच झूमा झटकी भी देखने को मिली। रायगढ़ पुलिस द्वारा पुतला दहन रोकने की कोशिश की गयी मगर वह सफल नहीं हो पायी।बता दे की छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नेताओ के आवास एवं दफ्तर पर ईडी की कारवाही पिछले कुछ महीनो से लगातार जारी है अभी दुर्ग विधायक देवेंद्र यादव , और रायपुर में सुशिल सन्नी अग्रवाल के यहाँ ईडी की छापेमार कार्यवाही की गयी जिससे छत्तीसगढ़ समेत पुरे देश में प्रधान मंत्री मोदी के खिलाफ कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है।

Letest Posts