आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ ने निकाली दांडी यात्रा…जब तक मांगे पूरी नहीं हड़ताल रहेगी जारी…

सामना न्यूज़:- रायगढ़:- जनवरी से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जिले भर की कार्यकर्ता और सहायिका शहर के मिनी स्टेडियम में बैठे हैं। इस हड़ताल के 33वे दिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ द्वारा मिनी स्टेडियम से दांडी यात्रा कर शहर में रैली निकाली जो सभी प्रमुख चौक चौराहों पर पहुंची जहां गांधी प्रतिमा चौक पहुंचकर इस रैली का समापन किया गया।
जिलेभर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका विगत 33 दिनों से अपनी छः सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं जहां शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ द्वारा मिनी स्टेडियम से दांडी यात्रा नामक रैली निकाली जिसमे एक बच्चे को गांधी की वेशभूषा पहनाकर गांधी बनाया गया था।यह रैली सर्व प्रथम अम्बेडकर चौक तक पहुंची जहां माल्यार्पण कर शहर के विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए गांधी प्रतिमा पहुंचकर इस रैली का समापन किया गया।इस रैली को ट्रेड यूनियन कौंसिल ने भी अपना समर्थन दिया है।
