कांग्रेस के महाअधिवेशन शुरू होते ही सियासत तेज़..”गुलाब” पर भाजपा हमलावर..

सामना न्यूज़:- रायगढ़:- कांग्रेस के महाअधिवेशन शुरू होते ही सियासत अब तेज हो गई है। अब गुलाब को लेकर भाजपा कांग्रेस पर लगातार हमला कर रही है। दरअसल महाधिवेशन में शामिल होने शनिवार सुबह प्रियंका गांधी रायपुर पहुंची। एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश बघेल समेत कई नेताओं ने स्वागत किया। वहीं उनके स्वागत के लिए लगभग दो किमी तक सड़क को सजाने के लिए 6 हजार किलोग्राम से अधिक गुलाब के फूलों का इस्तेमाल किया गया था।बस यहीं पर भाजपा को कांग्रेस को घेरने का मौका मिल गया। ट्विटर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने एक के बाद एक हमले किए।पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का ट्वीट करते हुए कहा कि आज राहुल गांधी या दाऊ भूपेश बघेल से कहने को कुछ नहीं बचा है। जब छत्तीसगढ़ की खराब सड़कें आए दिन लहूलुहान हो रही हैं। जवानों के रक्त से छत्तीसगढ़ महतारी का अंचल लाल हो रहा है। तब एक मुखिया अपने आकाओं की सलामी के लिए पुष्प मार्ग सजा रहा है, इससे अधिक निर्लज्जता क्या होगी?
राजधानी रायपुर में कांग्रेस का शनिवार से तीन दिवसीय 85 वां अधिवेशन जारी है इस अधिवेशन में प्रियंका गांधी के स्वागत में लगभग दो किमी तक सड़क को सजाने के लिए 6 हजार किलोग्राम से अधिक गुलाब के फूलों का इस्तेमाल किया गया।इधर बीजेपी इस मुद्दे को लेकर हमलावर हो गई है रायगढ़ बीजेपी सांसद गोमती साय का कहना है कि सरकार के पास गरीबों को आवास देने के लिए पैसा नहीं है। लेकिन प्रदेश सरकार अपने नेताओं के स्वागत के लिए गुलाब के फूल बिछा रही है। कांग्रेस सरकार अपने राष्ट्रीय अधिवेशन में करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। यह पैसा आम जनता का है जो कांग्रेस अपने अधिवेशन में खर्च कर रही है।
