9 सालों के रिकॉर्ड तोड़ते हुए भव्य होगी श्री रामनवमीं शोभायात्रा…17 झांकियों के साथ 54 समाज लेंगे हिस्सा..

सामना न्यूज़:- रायगढ़:- 2014 से हिंदुत्व की भावना के साथ शुरू हुई श्री रामनवमीं शोभायात्रा पिछले 9 सालों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए भव्य रूप से मनाए जाने का प्रारूप तैयार किया गया है। अग्रसेन भवन में श्री राम नवमी सेवा समिति के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकालने का ऐलान किया।इस शोभायात्रा में लगभग 54 समाज वर्ग शामिल होगा।वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन भी शोभा यात्रा को लेकर सतर्क हो गया है।आयोजन समिति ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री राम के जन्म उत्सव राम नवमी के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है शोभायात्रा में आतिशबाजी के साथ आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी।इसके लिए खासतौर पर ओडिशा से बैंड मंगाया गया है। यह शोभायात्रा नटवर स्कूल प्रांगण से दोपहर 3 बजे प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरती हुई रामलीला मैदान पहुंचेगी जहा विद्वान साधु, संतो द्वारा श्री राम की भव्य महाआरती के साथ इसका समापन किया जाएगा।
25 चौक चौराहों पर होगी व्यवस्था:- आयोजन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर समिति के दो सदस्य समिति व्यवस्था संभालने जुटे रहेंगे।पिछले वर्ष की तुलना में झांकियों की संख्या होगी अधिक:- इस भव्य रामनवमी शोभा यात्रा में पिछले बार कुल 15 सामाजिक झांकियां शामिल होती थीं जिसकी संख्या बढ़कर इस बार 17 झांकियां इस महोत्सव में शामिल होंगी। इसके अलावा महिलाओं की भागीदारी भी इस बार अधिक देखने को मिल सकती है।सांस्कृतिक संध्या और विशाल भंडारे का आयोजन:- इस शोभायात्रा के समापन के बाद रामलीला मैदान में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी रखा गया है जिसमे स्थानीय कलाकारों द्वारा भजनों की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी साथ ही सभी के लिए भंडारे की व्यवस्था भी समिति द्वारा रखी गई है लिहाजा समिति द्वारा सभी से रामभक्त बनकर इस गरिमामय आयोजन को और अधिक भव्य बनाने अधिक से अधिक संख्या में इसमें शामिल होने की अपील की गई है।
