May 14, 2026

लोकतंत्र खतरे में..सवाल पूछना अपराध हो गया है:-गिरीश देवांगन

IMG-20230331-WA0337.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द मामले में शुक्रवार से कांग्रेस ने जय भारत सत्याग्रह आंदोलन का आगाज किया है।हर चोर का सरनेम मोदी ही क्यों यह बयान  राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने का कारण बना। मोदी सरनेम मानहानि केस में सूरत कोर्ट से सजा के ऐलान के बाद लोकसभा स्पीकर ने राहुल की सांसदी खत्म कर दी।इसके विरोध में शुक्रवार से कांग्रेस ने जय भारत सत्याग्रह का आयोजन प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों में आगाज किया है।जिसके तहत खनिज विकास निगम अध्यक्ष  गिरीश देवांगन शुक्रवार को रायगढ़ पहुंचे और जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होने कहा कि जय भारत सत्याग्रह आंदोलन को ब्लॉक, जिला स्तर पर आमजन के बीच पहुंचाकर भाजपा की साजिश बारे जागरूक किया जाएगा।जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है लोकतंत्र खतरे में है क्योंकि आज सवाल पूछना अपराध हो गया है।राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और विपक्ष की आवाज को नहीं दबा पाए तो षड़यंत्र रचा गया उनकी संसद सदस्यता को जल्दबाजी में समाप्त करने की  सरकार की मंशा स्पष्ट दिखती है राहुल गांधी के लोकसभा में दो सवालों और भारत जोड़ा यात्रा से बीजेपी सरकार घबरा गई है।उसी घबराहट में बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ ये कदम उठाया है। वहीं कोर्ट द्वारा दो साल की सजा सुनाए जाने के मामले में उन्होंने कहा कि हम न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करते हैं। कोर्ट हर किसी को अपील करने का मौका देती है लेकिन यहां हड़बड़ाहट में राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई जिससे साफ जाहिर होता है कि यह केंद्र सरकार के इशारों पर ही किया गया है।

Letest Posts