March 23, 2026

फोटोबाजी के चक्कर मे रेलमपेल!…ढह गया मंच पीसीसी अध्यक्ष मरकाम और चंदन के अलावा अन्य नेताओं को भी आईं चोटें.. ज़िम्मेदार कौन? होती रही चर्चा…

IMG-20230402-WA0407.jpg
Share

सामना न्यूज़:- बिलासपुर:- कांग्रेस के मशाल जुलूस के बाद देवकी नंदन दीक्षित चौक पर तब अफरा-तफरी मच गई जब सभा से पहले ही फोटोबाजी के चक्कर मे मंच ही भरभराकर गिर गया। इस हादसे में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और चंदन यादव समेंत जिले के नेताओ को भी चोटे आई।
क्या है मामला:- दरअसल वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की संसद से सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने रविवार को बिलासपुर में लोकतंत्र बचाओ मशाल जुलूस का आयोजन किया । गांधी चौक से शुरू हुई इस मशाल जुलूस में प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, डॉ चंदन यादव जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष विजय पांडे, एपेक्स बैंक के चेयरमैन बैजनाथ चंद्राकर,समेत जिले के नेता मौजूद थे। मशाल जुलूस गांधीचौक से शुरू होकर जुनाबिलासपुर गोलबाजार, सादर बाजार होते हुए देवकी नंदन दीक्षित चौक पहुची। जहा सभा के लिए बनाया गया मंच भरभराकर गिर गया। मंच पर रखा डायस माइक बैटरी सब नाली में समा गया। जिससे सभा नही हुई नेता और कार्यकर्ता नारेबाजी करते लौट गए। बहरहाल हर छोटे बड़े नेता को पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ दिखने का शौक होता है लेकिन कांग्रेसी इस दौरान प्रोटोकॉल मेंटेन करते तो शायद ऐसा नही होता, पर कांग्रेसियों को फोटो खींचना और अपनी उपस्थिति भी तो दर्ज करानी थी, जिसके चलते मंच टूट गया।इस हादसे के बाद चर्चा जोरों पर रही कि आखिर जिम्मेदार कौन?