May 14, 2026

बेरोजगारों को रोजगार देने मुख्यमंत्री की मंशानुरूप महा रोजगार मेले का आयोजन कराना कलेक्टर सिन्हा की पहल शानदार-राकेश पाण्डेय

IMG-20230403-WA0256.jpg
Share

सामना न्यूज़:- रायगढ़:- प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्वाचित महासचिव राकेश पाण्डेय ने विज्ञप्ति जारी करके रायगढ़ कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा के द्वारा आयोजित महा रोजगार मेले को एक शानदार पहल बताया है युवा नेता ने कहा है कि रायगढ़ एक ओधोगिक नगरी है यहां पर रोजगार की बहुत सारी संभावना है इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशानुरूप रायगढ़ कलेक्टर के द्वारा बेरोजगारों को राहत दिलाने हेतु ऐसे रोजगार मेले का आयोजन कराना युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा जी की इस आयोजन हेतु युवा कांग्रेस संगठन बहुत सारी बधाई देती है और तकनीकी और ग़ैर तकनीकी पदों के भर्ती हेतु युवाओं से अपील करती है 4 अप्रैल को तमनार में अधिक से अधिक युवा साथी इस महा रोजगार मेले में शामिल हो।

Letest Posts