September 21, 2026

अब धमतरी में फूटा कोरोना बम…गर्ल्स हॉस्टल की 19 छात्राएं संक्रमित…इनके सम्पर्क में आई 30 छात्राएं चली गई घर

IMG-20230404-WA0276.jpg
Share

सामना न्यूज़:- धमतरी:- कोरोना की दस्तक एक बार फिर सुनाई देने लगी हैं।एक तरफ बीते दिनों बिलासपुर में कोरोना संक्रमण से एक महिला की मृत्यु होने के जानकारी सामने आई तो वहीं अब धमतरी जिले के गर्ल्स हॉस्टल में 19 छात्राएं कोरोना संक्रमित मिली हैं। ये सभी छात्राएं शासकीय प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास नगरी में रहती हैं। सर्दी-खांसी की शिकायत होने पर छात्राओं को जांच के लिए नगरी अस्पताल लाया गया था। जहां जांच के बाद उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। परेशानी इस बात की है कि इन छात्राओं के संपर्क में आई 30 छात्राएं घर लौट गई हैं।जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।वहीं संपर्क में 30 छात्राओं की जानकारी ली जा रही है।