July 14, 2026

छत्तीसगढ़ में 3 जुलाई से शुरू होगा भारी बारिश का दौर

n7180230571782898051489cb71fd8fe8fd3ed4d6c3098fd8de1714ab3580277997e21c90b291c08faa23f7.jpg
Share

samna.in.Chhattisgarh weather update छत्तीसगढ़ में तीन जुलाई से रायपुर समेत मध्य हिस्से में वर्षा की गतिविधि में इजाफा होने की प्रबल संभावना बन रही है। प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे में मानसून की गतिविधि दिखाई पड़ी है और बस्तर तथा सरगुजा के कुछ इलाकों में भारी बारिश हुई है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि, जुलाई की शुरुआत के साथ प्रदेश में वर्षा की गतिविधि में बढ़ोतरी होगी। अभी एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण उत्तर बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण बांग्लादेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास 3 जुलाई को बनने की संभावना है। इसके असर से इस तारीख से रायपुर समेत मध्य क्षेत्र में हल्की से मध्यम और एक दो स्थानों पर भारी वर्षा होने के आसार बन रहे हैं। मंगलवार को राज्य में बारिश की गतिविधि होती रही।

बिलासपुर,रायपुर और बस्तर संभाग में भारी वर्षा


राजधानी में शाम होने के बाद काले बादल छाए, जो बूंदाबांदी के साथ कई इलाकों में रात बरसते रहे। बादलों की सक्रियता बढ़ने की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट हुई है। बुधवार को राज्य के अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने तथा एक दो स्थानों पर भारी वर्षा होने के आसार हैं। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः बिलासपुर और रायपुर संभाग के पूर्व में स्थित जिले के साथ बस्तर संभाग के जिले हो सकते हैं। राज्य में वर्षा की गतिविधि अगले 5 दिनों तक लगातार रहने की संभावना है।