September 29, 2026

चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले का फरार आरोपी बिहार से गिरफ्तार

IMG-20260929-WA0830
Share

Samna.in.Raigarh ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुसौर पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में फरार आरोपी को बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद जुबैर आलम पिता मोहम्मद मुस्लिम आलम, उम्र 38 वर्ष को हिरासत में लेकर रायगढ़ लाकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से साइबर टिप लाइन से संबंधित जानकारी एसपी कार्यालय रायगढ़ को प्राप्त हुई, जिसे आवश्यक कार्रवाई के लिए थाना पुसौर भेजा गया। जांच के दौरान पाया गया कि  25 मार्च  को पुसौर थाना क्षेत्र के लारा NTPC क्षेत्र से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो देखा एवं अपलोड किया गया था। जांच में उक्त वीडियो चाइल्ड पोर्नोग्राफी की श्रेणी का पाए जाने पर थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 200/2026, धारा 294 भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 67(B) आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान उसके मुजफ्फरपुर, बिहार में संचालित होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम तत्काल बिहार रवाना हुई और तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी मोहम्मद जुबैर आलम को जिला मुजफ्फरपुर से हिरासत में लिया गया। पुलिस आरोपी को रायगढ़ लेकर पहुंची, जहां पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले वर्ष पुसौर थाना क्षेत्र के लारा NTPC में ठेकेदार के अधीन पोकलेन मशीन चलाने का काम करता था और इसी दौरान उक्त घटना घटित हुई थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन जप्त किया है। मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

          पुलिस द्वारा सोशल मीडिया एवं इंटरनेट के माध्यम से बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री के प्रसार एवं  अपलोड किए जाने के मामलों में प्राप्त साइबर सूचनाओं पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। ऐसे मामलों में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का तकनीकी परीक्षण कर संबंधित आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाती है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश- बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक एवं अश्लील सामग्री का ऑनलाइन प्रसार गंभीर साइबर अपराध है। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। रायगढ़ पुलिस साइबर अपराधों की रोकथाम के साथ-साथ फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है।