उत्कृष्ट कार्य करने वाले 23 कर्मचारी कलेक्टर से सम्मानित
Samna.in.Raigarh शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आम लोगों तक पहुंचाने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शासकीय कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने की पहल के तहत कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने सितंबर माह में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 23 कर्मचारियों को सम्मानित किया

जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर ने सभी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की
कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में विभागीय कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। कर्मचारियों की जिम्मेदारी, ईमानदारी और निरंतर प्रयासों से ही योजनाओं का प्रभाव जमीनी स्तर पर दिखाई देता है

उन्होंने सम्मानित कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि उत्कृष्ट कार्य की सराहना से कर्मचारियों का उत्साह बढ़ता है और अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि जिले में शासकीय सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करें।उन्होंने सम्मानित कर्मचारियों से आगे भी इसी समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

