दशहरा-दीपावली पर 10 दिनों की छुट्टी
Oplus_131072
17 से 21 अक्टूबर तक दशहरे और 6 से 10 नवंबर दीपावली की छुट्टी
Samna.in.Chhattisgarh Holiday’s छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा और दीपावली पर्व के लिए स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है।दशहरा पर 5 दिन और दीपावली पर भी 5 दिन अवकाश का अवकाश घोषित किया है
छत्तीसगढ़ शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार इस बार दशहरा के लिए पांच दिन 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक स्कूलों में अवकाश रहेगा,साथ ही दीपावली पर भी पांच दिन 6 नवंबर से 10 नवंबर तक छुट्टी दी गई है।
शीतकालीन पर भी 5 दिनों के अवकाश की घोषणा की गई है। यह अवकाश 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक रहेगा। यानी स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा, दीपावली और शीतकालीन पर कुल 15 दिनों के अवकाश की घोषणा की है

पिछले सत्र की तुलना में 3 दिन का अवकाश घटा
शैक्षणिक सत्र 2025-26 में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश 6-6 दिन का था। दशहरा पर 29 सितंबर से 4 अक्टूबर, दीपावली पर 20 से 25 अक्टूबर और शीतकालीन अवकाश 22 से 27 दिसंबर तक छुट्टी रही थी। इस हिसाब से पिछले सत्र में इन तीनों अवसरों पर कुल 18 दिन का अवकाश था, जबकि 2026 में यह घटकर 15 दिन हो गया है
