February 4, 2026

बड़ी ख़बर….कृषि कानूनों के खिलाफ सशर्त प्रदर्शन करने की मिली किसानों को मंजूरी…6 महीने बाद आज से शुरू होगी किसानों की दिल्ली में एंट्री….

IMG_20210722_091447.jpg
Share

आज यानी 22 जुलाई  से  किसानों को नए कृषि कानूनों के लिए आंदोलन करने की सशर्त छूट मिल गई है। तकरीबन 6 महीने बाद किसानों कीदिल्ली में एंट्री होगी लेकिन यह एंट्री शर्तों के साथ  होगी। अधिकतम 200 किसान ही प्रदर्शन कर सकेंगे।
जंतर मंतर में 22 जुलाई से 9 अगस्त तक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक प्रदर्शन कर सकेंगे ।प्रदर्शन कर रहे किसानों को संसद के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। संसद का मानसून सत्र जारी है   

मंगलवार को किसानों की पुलिस के साथ बैठक हुई जिसमें किसानों ने भरोसा दिलाया है कि वे शांति पूर्ण तरीके से  प्रदर्शन करेंगे।

आपको बता दें कि किसान तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर अड़े हुए हैं।वहीं केंद्र सरकार का कहना है कि वे कृषि कानून में बदलाव तो कर सकते हैं लेकिन वापस नहीं लिया जाएंगे।