इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल और डिस्ट्रिक्ट 325 इनर व्हील क्लब ऑफ गया (झारखंड) का संयुक्त कार्यक्रम…रायगढ़ अध्यक्ष और गया निर्वतमान अध्यक्ष की उपस्थित में संपन्न हुआ गरिमामयी आयोजन..
रायगढ़:- रायगढ़ की सामाजिक सरोकार वाली संस्था इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल द्वारा गया झारखंड की सक्रिय सामाजिक संस्था डिस्ट्रिक्ट 325 इनर व्हील क्लब ऑफ गया (झारखंड) के साथ आज रायगढ़ में सयुंक्त कार्यक्रम किया इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम रायगढ़ सेंट्रल अध्यक्ष श्रीमती बीना शर्मा एवम गया (झारखंड) की निर्वतमान अध्यक्ष श्रीमती सीमा वडानी ने प्लेग एक्सचेंज किया और इस कार्यक्रम में आज रायगढ़ की सबसे पुरानी शासकीय माध्यमिक विद्यालय केवड़ा बाड़ी में बच्चों को पुस्तके,कॉपी और पेंसिल,चॉकलेट के सहित फेस मास्क,सेनेटाइजर सहित छात्राओं को सेनिटरी पैड्स भी दिया गया !
रायगढ़ की युवा डॉक्टर विदुषी शर्मा ने उपस्थित लोंगो को शारीरिक स्वास्थ्य स्वच्छ्ता के बारे में जानकारी दी और बताया के इस कोविड 19 के समय हम कैसे अपने को स्वच्छ व सुरक्षित रख सके !
आज के इस गरिमामयी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्लब अध्यक्ष बीना शर्मा,करुणा अग्रवाल, सरिता गोयल,सीमा चरक, अनिता अग्रवाल,पुष्पा अग्रवाल,सुधा चिड़ीपाल,मनीषा अग्रवाल उपस्थित रहे ।

