March 14, 2026

100 दिन में पूरी नहीं हुई मोदी की गारंटी तो होगा बड़ा आंदोलन,नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी संघ की बैठक

IMG_20240107_201030.jpg
Share

सामना :- छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ ने रविवार को बिलासपुर में संभागीय महा बैठक बुलाई। बैठक में नियमितीकरण को लेकर विशेष चर्चा की गई। साथ ही कांग्रेस सरकार के वादाखिलाफी को याद करते हुए बीजेपी के घोषणा पत्र में 100 दिन के भीतर अनियमित कर्मचारियों को चिन्हित कर नियमित किए जाने के वादे को लेकर भी चर्चा की गई।

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय ने कहा की हमने कांग्रेस सरकार के वादा खिलाफी के खिलाफ खूब धरना प्रदर्शन किया। अगर बीजेपी सरकार हमें 100 दिन के भीतर नियमित नही करती,तो प्रदेश के 25 हजार अनियमित कर्मचारी रायपुर में महा धरना प्रदर्शन करेंगे।