July 14, 2026

CG पूर्व सीएम भुपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल ने ली अंतिम सांसे…10 जनवरी को होगा अंतिम संस्कार

IMG_20240108_090550.jpg
Share

सामना:- रायपुर:- छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल का सोमवार 8 जनवरी को अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।उनकी आयु 89 वर्ष थी।उन्होंने सोमवार सुबह तकरीबन 6 बजे अंतिम सांसे लीं।नंद कुमार बघेल पिछले 3 माह से राजधानी रायपुर के श्रीबालाजी हॉस्पिटल में इलाजरत थे।

श्रीबालाजी हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. दीपक जायसवाल ने उनके निधन की जानकारी देते हुए बताया कि वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और बेहद कमजोर भी हो चुके थे।वहीं आज उन्होंने आखिरी सांसें ली।

शांतिनगर पाटन में रखा जाएगा पार्थिव शरीर
जानकारी के मुताबिक, भूपेश बघेल आज दोपहर दिल्ली से वापस रायपुर आएंगे। उनके पार्थिव शरीर को शांतिनगर पाटन सदन मे रखा जायेगा।सुशील आनंद शुक्ला ने यह जानकारी दी है।

भुपेश बघेल ने किया ट्वीट:- दु:ख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि बाबूजी श्री नंद कुमार बघेल जी का आज सुबह निधन हो गया है।अभी पार्थिव शरीर को पाटन सदन में रखा गया है।मेरी छोटी बहन के विदेश से लौटने के बाद अंतिम संस्कार 10 जनवरी को हमारे गृह ग्राम कुरुदडीह में होगा।

Letest Posts