March 14, 2026

Raigarh:- 15 लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई,अवैध शराब की बिक्री करता एक आरोपी गिरफ्तार

IMG-20240109-WA0968.jpg
Share


सामना:- रायगढ़:- रायगढ़ जिले में अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही जारी है।जिले के विभिन्न थानों में 15 व्यक्तियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई जिसमें 104 लीटर महुआ शराब की जप्ती की गई है । वहीं अवैध शराब पर कार्रवाई के लिये सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में मुखबीर सक्रिय कर रखा गया है ।

थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव अहेर को मुखबीर से ग्राम मनवापाली स्कूल पारा में अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली, तत्काल टीआई पेट्रोलिंग पार्टी के साथ मनवापाली में शराब रेड कार्यवाही कर आरोपी गोविंद सेठ को पकड़ा गया जिसके कब्जे से अवैध बिक्री के लिए 10-10 लीटर वाली जरकिन और एक 2 लीटर वाली प्लास्टिक बोतल में रखा कुल 32 लीटर महुआ शराब जब्त कर किया गया है । आरोपी पर थाना चक्रधरनगर में धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।