September 23, 2026

घर से आ रही थी बदबू,खोला तो उड़े होश,11 वीं बटालियन में पदस्थ जवान और महिला का शव मिला

IMG_20240109_174147.jpg
Share


सामना:- छत्तीसगढ़:- रायगढ़:- छत्तीसगढ के जांजगीर जिले अंतर्गत ग्राम पुटापुरा में जवान का शव एक महिला समेत उनके घर में पाया गया है।शव चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है।स्थानीय लोगों ने बदबू से परेशान होकर इसकी सूचना पुलिस को दी,मौके पर जब पुलिस की टीम ने पहुंचकर घर का दरवाजा खोला तो सबके पैरो तले जमीन खिसक गई।मृतक जवान का शव फंदे पर लटका पाया गया वहीं एक महिला का शव बेड पर मिला। मृतक जवान रायगढ़ जिले के पुसौर क्षेत्र का 35 वर्षीय रामसागर सिदार, 11वीं बटालियन में जवान था। वहीं महिला की पहचान यशोदा यादव उम्र 27 निवासी नवापारा थाना डभरा के रूप में की गई है।

जांजगीर जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत 11वीं बटालियन पुटपूरा में आरक्षक रामसागर सिदार ट्रेड वाटर करियर के पद पर नौकरी करता था। वह 15 दिनों की छुट्टी के बाद एक जनवरी को बटालियन पुटपूरा पहुंचा था। स्थानीय निवासियों को घर से आ रही बदबू से किसी घटना की आशंका हुई।लिहाजा उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची,साथ ही एसपी विजय अग्रवाल भी पहुंचे।जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया।बहरहाल दोनो की मौत की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, जांच के बाद पता चलेगा कि घटना की क्या वजह क्या है।

एएसपी अनिल सोनी ने बताया कि पुटपुरा बटालियन में फांसी पर जवान रामसागर सिदार का शव लटका हुआ था और बेड पर महिला का शव पड़ा हुआ था। दोनों के स्वजन भी आ गये हैं, मामले में सभी बिंदुओं पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

मृतक जवान रामसागर के पिता ने बताया की अभी रामसागर की शादी नहीं हुई है। इस बार शादी करने के लिए रिश्ता ढूंढने की बात बताई है। मगर जवान रामसागर सीदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जिससे रो-रो कर परिजनों का बुरा हाल है।