October 19, 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायगढ़ जिले पहुंचे,हुआआत्मीय स्वागत

IMG-20240202-WA0657.jpg
Share

सामना:- रायगढ़:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार की दोपहर रायगढ़ जिले के पुसौर के इंद्रप्रस्थ स्टेडियम हेलीपेड पहुंचे।मुख्यमंत्री के आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के साथ वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव भी पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ जिले के तुरंगा (पुसौर) में आयोजित अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन और रायगढ़ शहर में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा का अनावरण समारोह में शामिल होंगे। हेलीपेड में कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों ने गुलदस्ता भेंटकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।