October 14, 2026

Raigarh बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला,जांच में जुटी  पुलिस

IMG_20261014_185557

Oplus_131072

Share

मृतक की जानकारी हो तो पुलिस को दें सूचना

Samna.in.Raigarh आज 14 अक्टूबर  की दोपहर थाना चक्रधरनगर पुलिस को ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे एक साइन बोर्ड पर अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटके होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही चक्रधरनगर पुलिस एवं एफएसएल अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर करीब 35 वर्ष के अज्ञात पुरुष का शव लाल रंग के कपड़े से फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। आसपास के रहवासियों से पूछताछ करने पर भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी

चक्रधरनगर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को मर्च्युरी में सुरक्षित रखवाया है तथा मृतक की पहचान और उसके परिजनों की पतासाजी की जा रही है। पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चक्रधरनगर पुलिस द्वारा मृतक के फोटोग्राफ विभिन्न सूचना एवं संपर्क समूहों में साझा किए गए हैं।

 चक्रधरनगर पुलिस की आमजन से अपील है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक को पहचानता है अथवा उसके संबंध में कोई जानकारी रखता है, तो थाना प्रभारी चक्रधरनगर के मोबाइल नंबर 9479193210 या पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9479193299 पर तत्काल सूचना दें, ताकि मृतक की पहचान कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।