August 3, 2025

राहुल गांधी 8 फरवरी को पहुंचेंगे रायगढ़,न्याय यात्रा का रोड मैप जारी

IMG_20240203_110950.jpg
Share

सचिन पायलेट, दीपक बैज,चरणदास महंत,भुपेश बघेल ने लिया रुटमैप का जायजा

सामना:- रायगढ 2 फरवरी:- कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 8 फरवरी को छत्तीसगढ़ प्रवेश होने जा रहा है और यह यात्रा छत्तीसगढ़ के पूर्वी सीमांचल जिले रायगढ़ से प्रवेश करेगी।इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने क़द्दावर नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में रोड मैप जारी किया गया है व जिला समन्वयकों के साथ ही प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई है।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में फरवरी के प्रथम सप्ताह में प्रवेश करेगी। यह यात्रा ओडिशा से होते हुए रायगढ़ आएगी। यह यात्रा छत्तीसगढ़ में 5 दिन रहेगी और 7 जिलों से होकर गुजरेगी। इस हिसाब से यात्रा का पूरा रोड मैप तैयार कर लिया गया है। इसके बाद कांग्रेस ने इस यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रदेश स्तर पर 11 अलग-अलग समितियां गठित की है। इसके साथ यात्रा की व्यवस्था बनाने के लिए संबंधित जिलों के वरिष्ठ नेताओं की भी एक टीम तैयार की है।

इसके तहत शुक्रवार को जिला कांग्रेस भवन रायगढ़ में एक बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में सचिन पायलेट, दीपक बैज,चरणदास महंत,भुपेश बघेल,उमेश पटेल जैसे दिग्गज नेताओं ने हिस्सा लिया साथ ही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के रुटमैप का जायजा

भुपेश बघेल ने कहा कि इस जोश को और ऐतिहासिक बनाना होगा जब राहुल जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 8 फरवरी को कला संस्कृति की नगरी रायगढ पहुँचेगी उन्होंने रोड मैप की जानकारी दी साथ ही व्यवस्था में लगे प्रभारी व कांग्रेसजनों को दिशानिर्देश भी दिए राजीव न्याय यात्रा के रायगढ़ जिले के समन्वयक खरसिया विधायक उमेश पटेल ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आव्हान किया।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राहुल गांधी जी के नेतृत्व में मणिपुर से मुम्बई तक कि यह न्याय यात्रा 8 फरवरी को रायगढ पहुंचेगी और सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश और अधिक शक्ति के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा जब रायगढ़ की सड़कों पर चलेगी तो उसकी गूंज दिल्ली में बैठी सरकार के कानों पर पहुंचे

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलेट ने कहा मैं रायगढ़ प्रवास पर कांग्रेसजनों के अभूतपूर्व स्वागत व उत्साह से स्वयं को गर्वित महसूस कर रहा हूँ उन्होंने सभी उपस्थित कांग्रेस सदस्यों को यात्रा की सफलता हेतु मार्गदर्शन दिया व यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी दी।


भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर आभार भाषण में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महन्त ने कहा भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के नागरिकों के लिए सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक पहलुओं को आगे बढ़ाने को प्राथमिकता देगी।

कार्यक्रम का सुचारू संचालन व सफल बनाने रूप रेखा तैयार करने हेतु कांग्रेस भवन रायगढ़ में अहम बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ संगठन प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज, पुर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल,नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत,चंदन यादव राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी प्रदेश, छत्तीसगढ़ कांग्रेस चिकित्सक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राकेश गुप्ता,खरसिया विधायक उमेश पटेल, लालजीत राठिया धरमजयगढ़ विधायक,विद्यावती सिदार लैलूंगा विधायक,उत्तरी जांगड़े सारंगढ़ विधायक, माननीय महापौर जानकी काटजू,अनिल अग्रवाल पर्यवेक्षक भारत जोड़ो न्याय यात्रा ,युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारीगण रायगढ संसदीय क्षेत्र के वर्तमान व पूर्व मंत्री एवं विधायकगण व पूर्व सांसद सदस्यों की उपस्थिति रही।