February 5, 2026

ओपी चौधरी की पहल पर रायगढ़ और बरमकेला में निर्माण कार्यों के लिए मिली लाखों की स्वीकृति

IMG-20240207-WA0954.jpg
Share

Samna:- Raigarh Chhattisgarh:- 8 फरवरी 2024:- रायगढ़ और बरमकेला विकासखंड के विभिन्न गांवों में 35 लाख रुपए के निर्माण कार्यों को मंजूरी मिली है। वित्त मंत्री श्री चौधरी की ओर से प्रभारी मंत्री मद से स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। जिसे जिले के प्रभारी मंत्री श्री राम विचार नेताम ने स्वीकृति प्रदान किया है।


उक्त कार्यों में रायगढ़ विकासखंड के अंतर्गत ग्राम डुमरपाली में 10 लाख की रुपए की लागत से सामुदायिक भवन, ग्राम जुर्डा में 5 लाख रुपए की लागत से शेड निर्माण और जुर्डा के नीचे पारा में 5 लाख रुपए के लागत से शेड निर्माण, ग्राम कोतरलिया में 5 लाख रुपए की लागत से शेड निर्माण, ग्राम बेहरापाली में 5 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण व बरमकेला विकासखंड के ग्राम सुखापाली में 5 लाख रुपए की लागत से मुख्य मार्ग में मनीराम नायक घर से स्कूल मार्ग की ओर सीसी रोड निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है।