#CG Amrit Budget- हमारे आर्थिक विकास का केंद्र बिंदु GYAN – ओपी चौधरी

Samna:- #CG Amrit Budget:- 9 Feb:- छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार का पहला बजट वित्त मंत्री ओपी चौधरी के द्वारा पेश पेपर लेस बजट पेश किया जा रहा जो छत्तीसगढ़ के इतिहास का पहला डिजिटल बजट है। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि हमने 5 सालों में जीडीपी को 5 लाख करोड़ से 10 लाख करोड़ तक पहुंचाने दोगुना करने का लक्ष्य रखा है इसके लिए 10 पिलर्स का निर्धारण किया गया है।
हमारे आर्थिक विकास का केंद्र बिंदु – ज्ञान, नॉलेज जिसका अर्थ है गरीब युवा, अन्नदाता, महिलाओं के हित में कार्य करना।गरीब, किसान, युवा, महिला हमारे केंद्र में है।
हमारे 10 पिलर्स इस प्रकार हैं
- ऑनलाइन रॉयल्टी को हटाकर लाल फीताशाही ऑफलाइन तरीके को अपनाया गया।
- हम ऑनलाइन माध्यम से सरकार के राजस्व में ऐतिहासिक वृद्धि करके दिखाएंगे।
- विभिन्न विभागों को तकनीकी समृद्ध करने के लिए 266 करोड़ का प्रावधान।
पूंजीगत व्यय में गत वर्ष की तुलना में 20 प्रतिशत वृद्धि। - 20 प्रतिशत कैपेक्स वृद्धि का लक्ष्य।
- प्राकृतिक संसाधनों के लाभ का समान वितरण आमजनों के हित में।
- ईको टूरिज्म के लिए रोडमैप तैयार करेंगे।
- सरकार की सारी क्षमताओं के अतिरिक्त सुनिश्चित होगा निजी निवेश।
- पीपीपी मॉडल को बढ़ावा देंगे। प्राइवेट इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा मिलेगा।
- फोकस ऑन बस्तर, सरगुजा। आर्थिक विकास की दृष्टि से मजबूत करेंगे।
- आठवां स्तंभ, जीडीपी। हर क्षेत्र की विशेषताओं के अनुरूप विकाज़ सुनिश्चित करेंगे।
- फोकस ऑन बस्तर एंड सरगुजा
बस्तर में लघु वन उपज के प्रसंस्करण के लिए उद्योगों की स्थापना की जाएगी।
- विकेंद्रीकृत विकास पॉकेट
रायपुर और भिलाई के आसपास के इलाकों को स्टेट कैपिटल रीजन के रूप में विकसित किया जाएगा
