February 20, 2026

Breaking CG मंत्री के बंगले पर तैनात आरक्षक ने की आत्महत्या!

IMG_20240130_183644.jpg
Share

Samna:- Raipur Chhattisgarh:- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कैबिनेट मंत्री के बंगले में तैनात आरक्षक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना आज शनिवार सुबह हुआ।मामला रायपुर के गंज थाना क्षेत्र का है। वहीं इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।आरक्षक के शव को अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस आरक्षक की आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

 दरअसल आरक्षक रोहित सलामे  मंत्री दयाल दास बघेल के स्टेशन रोड के बंगले पर तैनात था,सीएएफ की पहली बटालियन की ई कंपनी के कांस्टेबल रोहित सलामे  बंगले के गार्ड रूम में अपनी ड्यूटी पूरी की और करीब दो बजकर 10 मिनट पर एक्सकैलिबर राइफल से खुद को गोली मार ली।   बताया जा रहा है कि मृतक एक सप्ताह पहले 25 दिन के अवकाश से वापस ड्यूटी आया था।