जशपुर को मिली सीएम की सौगातें,तुर्रीघाट सौंदर्यीकरण के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा
सामना:- जशपुर:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर जिले के कांसाबेल के टांगरगांव मिनी स्टेडियम में आयोजित स्वागत और अभिनंदन समारोह में पहुंचे।जहां उन्होंने कई घोषणाएं की।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अभिनंदन एवं सम्मान समारोह में जशपुर जिले के कांसाबेल स्थित तीर्थस्थल तुर्रीघाट के सौंदर्यकरण कार्य के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा की साथ ही।कांसाबेल में इंडोर स्टेडियम के निर्माण की घोषणा और कांसाबेल स्थित मुक्ति धाम के सौंदर्यकरण कार्य की घोषणा।
मुख्यमंत्री साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ने हमें आश्वस्त किया था, आपने वह करके भी दिखा दिया, आपने हमारी सरकार बना दी।आपकी समस्या से हम अवगत हैं। हम आप सभी के बीच से ही हैं। प्रदेश में जब 15 साल हमारी सरकार रही, तब इसकी शुरुआत हुई थी, हम आपकी मांगों पर मिलकर बात करेंगे, आपके हित में निर्णय लेंगे।मैं आप सभी के थोड़ा वक्त मांगता हूं। आपकी मांगें पूरी होंगी।
मोदी की गारंटी करना हमारे लिए महत्वपूर्ण था, हम उस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।







