आदिवासी लोकनायक बिरसा मुण्डा की प्रतिमा लगेगी, 25 लाख रूपए की घोषणा

गोंड़वाना भवन दुर्ग में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 50 लाख रूपए की घोषणा
सामना:- दुर्ग:- 11 फरवरी 2024:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग के सिविल लाइन स्थित कचना धुरवा देवालय परिसर में केंद्रीय गोंड़ महासभा धमधागढ़ द्वारा आयोजित मंत्री एवं विधायकों के सम्मान तथा अमर शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस समारोह में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री साय ने गोंड़ समाज के पदाधिकारियों की मांग पर गोंड़वाना भवन दुर्ग में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 50 लाख रूपए और दुर्ग नगर के राजेंद्र पार्क चौक में आदिवासियों के लोक नायक बिरसा मुंडा की प्रतिमा लगाने के लिए 25 लाख रूपए की घोषणा की।
गौरतलब है कि बिरसा मुंडा एक महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक थे। वह झारखंड के बांगा गांव में जन्मे थे। उनकी शौर्यगाथाएं भारतीय इतिहास में अमिट चिह्न के रूप में अंकित हैं। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और आदिवासी समुदायों के अधिकारों की रक्षा की। आदिवासी संगठनों की स्थापना की और लोगों को जागरूक करने का काम किया। बिरसा मुंडा का जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है, जो हमें दिखाता है कि एक संघर्षशील व्यक्ति किसी भी असंभव चुनौती का मुकाबला कर सकता है। वे हमेशा याद रखे जाएंगे, उनका जन्म गोंड़ आदिवासी परिवार में हुआ था। बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों की तानाशाही और उत्पीड़न से लोगों को मुक्त कराने के लिए संघर्ष किया। उनके प्रेरणादायी विचार और क्रांतिकारी कार्य आज भी हमारे लिए मार्गदर्शन का कार्य कर रहे हैं।
