June 24, 2025

CG IPS Pramotion- पुलिस अधिकारियों का प्रमोशन, आईजी और डीआईजी पद पर इन्हें मिली पदोन्नति

IMG_20240216_203235.jpg
Share

20 IPS Pramotion,3 अधिकारी IG और 9 को DIG पद पर पदोन्नति मिली

Samna:- Raipur:- CG IPS Promotion: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी किया गया है। शुक्रवार 16 फरवरी को जारी किए गए आदेश में  तकरीबन 20 IPS अधिकारियों को प्रमोशन मिला है।

राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के 2006 बैच के तीन अधिकारियों, 2010 बैच के 9 अधिकारियों और 2011 मैच के 8 अधिकारियों को क्रमश: 18 वर्ष, 14 वर्ष और 13 वर्ष की सेवा पूरी करने पर 1 जनवरी 2024 से पुलिस सेवा वेतन नियम 2016 के नियम तीन के अंतर्गत वेतनमान में बढोत्तरी कर प्रमोशन का आदेश जारी किया है।

इनमें  जनसंपर्क विभाग के मयंक श्रीवास्तव, उप पुलिस महानिरीक्षक आर एन दास और  बीएस ध्रुव आईजी बनाए गए हैं इसके अलावा  सहायक पुलिस महा निरीक्षक अभिषेक मीणा,एसपी आरसदानंद कुमार, गिरिजा शंकर जायसवाल, सुजीत कुमार, एमएल कोटवानी, एमआर अहिरे, अरविंद कुजूर, शंकर लाल बघेल, दुखुराम आंचला को डीआईजी पद पर पदोन्नति मिली है।