February 19, 2026

महिला को विवाह का प्रलोभन देकर किया दुष्कर्म,फिर शादी से किया इंकार,आरोपी पहुंचा जेल

IMG-20240217-WA0627.jpg
Share


सामना:- रायगढ़:- रायगढ़ की स्थानीय महिला ने शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट थाना जूटमिल में की थी। जूटमिल पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कर दिया है।

 दरअसल 14 फरवरी को  महिला द्वारा मालखरौदा जिला सक्ती के नीलकंठ बरेठ द्वारा शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

         महिला  ने बताया कि उसकी  नीलकंठ बरेठ से लगभग 07 माह पूर्व जान पहचान हुई थी, नीलकंठ बरेठ माईको फाईनेंस कंपनी में काम करता है और जूटमिल क्षेत्र में रहता था। नीलकंठ उसके घर भी आना जाना किया करता था।उसने  शादी का प्रस्ताव रखा था।

11 फरवरी को महिला जब घर पर अकेली थी उसी रात नीलकठ आया और शादी करने का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध  बनाया और शादी करूंगा कहकर बिलासपुर ले गया और वहाँ भी शारीरिक संबंध बनाया ।अब नीलकंठ बरेठ शादी करने से इंकार कर रहा है। युवती के लिखित आवेदन पर जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा दुष्कर्म का अपराध नीलकंठ बरेठ (25 साल) पर दर्ज कर महिला अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के फरार होने से पूर्व गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है ।