IPS Posting 7 अधिकारियों को मिली नवीन पदस्थापना, रायगढ़ के नए सीएसपी आकाश कुमार शुक्ला

Samna:- IPS Posting:- राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा (74आर. आर. बैच) के अधिकारियों का जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण उपरांत नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है।इस आदेश में 7 पुलिस अधिकारियों को नवीन पदस्थाना मिली है। जिसमें 2021 बैच के आईपीएस आकाश कुमार शुक्ला को रायगढ़ नगर पुलिस अधीक्षक का दायित्व सौंपा गया है।
इसके साथ ही आईपीएस उदित पुष्कर को नगर पुलिस अधीक्षक जगदलपुर पदस्थ किया गया है।
रायगढ़,रायपुर,सरगुजा,बिलासपुर,बस्तर,कोरबा सहित दुर्ग जिले में पदस्थ आईपीएस अधिकारियों को उनकी ट्रेनिंग पश्चात नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। देखें लिस्ट

