February 20, 2026

Raigarh लूटपाट मामले का फरार आरोपी पहुंचा जेल….

IMG_20240219_200633.jpg
Share

सामना:- रायगढ़:-  थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे द्वारा थाने के सभी विवेचकों को फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मुखबीरों से सूचनाएं लेने निर्देशित किया गया है जिसमें लूटपाट मामले के फरार आरोपी चाहत उर्फ आदित्य शुक्ला  उम्र 24 साल को गिरफ्तार किया गया है।

चाहत उर्फ आदित्य शुक्ला ने 18 अक्टूबर 2023 को ढिमरापुर रोड़ रेड क्वीन होटल के सामने अजीत यादव नाम के युवक से जबरन झगड़ा मारपीट कर 2000 लूट लिया था । आरोपी आदित्य शुक्ला पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 732/2023 धारा 394, 506 आईपीसी के तहत अपराध कायम किया गया था। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार था।

गिरफ्तार आरोपी ने रेड क्वीन होटल के पास लूटपाट करना स्वीकार किया है जिससे लूटपाट की रकम 2000 बरामद कर जप्ती की गई है । आरोपी चाहत उर्फ आदित्य शुक्ला थाना का गुण्डा बदमाश है, आदतन लूटपाट लड़ाई झगड़े का आदि है पूर्व में भी इसके विरुद्ध कई गंभीर मामले दर्ज हैं ।