February 20, 2026

CGPSC की परीक्षाएं अब UPSC की तर्ज पर होंगी,शासन ने किया आयोग का गठन

IMG_20240228_115332.jpg
Share

सामना:- रायपुर:- छत्तीसगढ शासन ने CGPSC की परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने आयोग का गठन किया है।यानी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं को संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज पर पारदर्शी बनाने के लिए सुझाव देने के लिए प्रोफेसर (डॉ.) प्रदीप कुमार जोशी, पूर्व अध्यक्ष, संघ लोक सेवा आयोग की अध्यक्षता में आयोग का गठन किया गया है।

आयोग से छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न विभागों के लिए परीक्षा का वार्षिक कैलेंडर तथा परीक्षार्थियों में आयोग के प्रति विश्वसनीयता बनाये जाने हेतु सुझाव भी मांगे गए हैं।