April 16, 2026

Raigarh Job- आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्तियां,8 अप्रैल तक करें आवेदन

IMG_20240306_203024.jpg
Share

सामना:- रायगढ़:- एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (शहरी)अंतर्गत सहायिका पद के लिए भर्तियां होंगी। रायगढ़ के 6 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए इच्छुक आवेदिका तय तारीख तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

जिन आंगनबाड़ी केंद्रों में भर्तियां होनी हैं उनमें:- आंगनबाड़ी केन्द्र गांधीनगर बी वार्ड क्रमांक 33,,,आंगनबाड़ी केन्द्र मिट्ठूमुड़ा बी वार्ड क्रमांक 37, आंगनबाड़ी केन्द्र हनुमान नगर वार्ड क्रमांक 28, आंगनबाड़ी केन्द्र ढिमरापुर सी वार्ड क्रमांक 6, आंगनबाड़ी केन्द्र समाधिगली वार्ड क्रमांक 31 एवं आंगनबाड़ी केन्द्र सेठीनगर वार्ड क्रमांक 22 में आंगनबाड़ी हैं। जहां सहायिका पद के लिए 8 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। इच्छुक आवेदिका नियत तिथि तक कार्यालयीन समय में परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना, रायगढ़ (शहरी)में आवेदन जमा कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश व नियम शर्तो की जानकारी के लिए कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन कर सकते है।