June 19, 2025

रायगढ़ एसपी ने की सर्जरी,निरीक्षक, उप निरीक्षक और सहायक निरीक्षक का तबादला

IMG_20240315_090041.jpg
Share

सुखनंदन पटेल संभालेंगे कोतवाली का प्रभार

सामना:- रायगढ़:- रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने पुलिस विभाग में सर्जरी की है।जिसमे चार निरीक्षक,दो उप  निरीक्षक और एक सहायक उप निरीक्षक का तबादला किया गया है।

रायगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक सुखनंदन पटेल को खरसिया से थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस को रक्षित केन्द्र से थाना प्रभारी छाल, निरीक्षक अनुरंजन लकड़ा को रक्षित केन्द्र से थाना प्रभारी यातायात और यातायात प्रभारी निरीक्षक रोहित बंजारे को पुसौर थाना का प्रभार सौंपा गया है।

इसी तरह उप निरीक्षक संजय नाग को थाना कोतवाली से चौकी प्रभारी खरसिया, उप निरीक्षक करमू साय पैकरा थाना घरघोड़ा से थाना घरघोड़ा और सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे को थाना छाल से चौकी प्रभारी जोबी बनाया गया है।