IAS Transfer:- 13 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर, शासन ने जारी किया आदेश

तारण प्रकाश सिन्हा,मनोज पिंगुआ,चंदन संजय त्रिपाठी का प्रभार भी बदला
सामना:- रायपुर:- 15 मार्च:- लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सर्जरी का दौर जारी है। इसी कड़ी में राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं।छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर की ओर से जारी किए गए इस आदेश में 13 आईएएस अधिकारियों को नवीन प्रभार मिला है। पढ़िए पूरी खबर..
श्रीमती रेणु पिल्ले बी.पी.एस अध्यक्ष को व्यापम एवं अध्यक्ष, छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
2/मनोज कुमार पिंगुआ, अपर मुख्य सचिव, गृह एवं जेल विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार अपर मुख्य सचिव, वन विभाग, अध्यक्ष, छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मंडल, अध्यक्ष, व्यापम को केवल अध्यक्ष, छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मंडल, अध्यक्ष, व्यापम के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
3/ भुवनेश यादव भा.प्र.से. (2006), सचिव, मंत्रालय को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त सचिव, समाज कल्याण विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए आयुक्त, निःशक्तजन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। भुवनेश यादव द्वारा कार्यभार ग्रहण करने पर श्री एस. प्रकाश (2005), सचिव, संसदीय कार्य विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव, परिवहन विभाग, सचिव, समाज कल्याण विभाग, आयुक्त, निःशक्तजन, आयुक्त, परिवहन विभाग केवल सचिव, समाज कल्याण विभाग तथा आयुक्त, निःशक्तजन के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।
4/ के. डी. कुंजाम,(2009), विशेष सचिव, खाद्य, नागरिक आपूति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रबंध संचालक, वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है। 5/ श्री सारांश मित्तर, भा.प्र.से. (2010), विशेष सचिव, कृषि विभाग को उनके कर्तव्यों केसाथ-साथ संचालक, कृषि का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है। 6/ श्री चंदन कुमार, भा.प्र.से. (2011), विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ विशेष सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
7/ पुष्पेन्द्र कुमार मीणा, भा.प्र.से. (2012), सचिव, लोक सेवा आयोग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
8/ तारन प्रकाश सिन्हा, भा.प्र.से. (2012), संयुक्त सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संयुक्त सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है। CMO CHHATTISGARH 9/ श्री सुधाकर खलखो, भा.प्र.से. (2012), संयुक्त सचिव, मंत्रालय को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त प्रबंध संचालक, माटीकला बोर्ड के पद पर पदस्थ किया गया है।
सुधाकर खलखो द्वारा प्रबंध संचालक, माटीकला बोर्ड के पद पर कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम, 2016 के नियम 12 के तहत प्रबंध संचालक, माटीकला बोर्ड के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित करता है। 10/ श्री विनीत नंदनवार भा.प्र.से. (2013), संयुक्त सचिव, मंत्रालय को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त प्रबंध संचालक, छ.ग. बेवरेजेस कार्पोरेशन के पद पर पदस्थ किया गया है।
विनीत नंदनवार। द्वारा प्रबंध संचालक, छ.ग. बेवरेजेस कार्पोरेशन के पद पर कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम, 2016 के नियम 12 के तहत प्रबंध संचालक, छ.ग. बेवरेजेस कार्पोरेशन के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया गया है।
11/ चंदन संजय त्रिपाठी (2016), संचालक, कृषि को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त संचालक, स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के पद पर पदस्थ किया गया है।चंदन संजय त्रिपाठी।द्वारा संचालक, स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के पद पर कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम, 2016 के नियम 12 के तहत संचालक, स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया गया है।
13/ रोक्तिमा यादव, भा.प्र.से. (2016), संचालक, समाज कल्याण को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संचालक, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
