October 26, 2026

जल्द पूरी होगी केलो सिंचाई परियोजना, मंत्री ओपी चौधरी ने दी 30 करोड़ रुपए की स्वीकृति

IMG-20240315-WA0002.jpg
Share

सामना:- रायगढ़:- 15 मार्च 2024:- वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी.चौधरी ने केलो बांध परियोजना के लिए 30 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। इस राशि का उपयोग केलो बांध के नहर निर्माण, मरम्मत एवं भू-अर्जन के प्रकरणों में किया जाएगा। इससे न सिर्फ किसानों को आर्थिक मदद मिलेगी बल्कि नहर निर्माण और मरम्मत कार्य से सैकड़ों हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का रकबा भी बढ़ेगा।


वित्त मंत्री श्री ओ.पी चौधरी ने क्षेत्र के लोगों को ये विश्वास दिलाया है की केलो परियोजना को लेकर वो काफी गंभीर हैं और इस महत्वपूर्ण परियोजना को वो जल्द ही पूर्ण करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। श्री ओ.पी चौधरी के इस प्रयास और 30 करोड़ रुपए की स्वीकृति देने के लिए स्थानीय ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है और किसानों ने वित्त मंत्री श्री चौधरी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की है।