May 13, 2026

हजारों छात्रों की ओर से सूरज शर्मा ने वित्त मंत्री ओपी का जताया आभार

IMG-20240315-WA1226.jpg
Share

सामना:- रायगढ़:-  छात्रों के हित के लिए रायगढ़ जिले के 1497 छात्रों को लाखों रुपए अनुदान राशि दिए जाने पर भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री सूरज शर्मा ने रायगढ़ विधायक और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार जताया।

सूरज शर्मा,भाजयुमो नगर महामंत्री सतनाम सिंह और सदस्यों के साथ रायपुर स्थित रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी के कार्यालय पहुंचे।जहां सभी ने उनसे सौजन्य मुलाकात की और रायगढ़ में उनके द्वारा दिए गए 1497 छात्रों के लिए 44.41 लाख रुपये की स्वेक्षा अनुदान राशि प्राप्त करने वाले हजारों छात्रों की ओर से उनका आभार व्यक्त किया और उन्हें बताया कि निश्चित ही यह राशि छात्रों की शिक्षा से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने  में मदद कर रही हैं,लिहाजा सभी छात्रों में  हर्ष का माहौल है।

Letest Posts