February 5, 2026

CG Transfer पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी, रामगोपाल करियारे,अखिलेश कौशिक रायगढ़, निकिता तिवारी का भी तबादला

IMG_20240226_221042.jpg
Share

Samna:-IPS Transfer :- लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लगने से पूर्व राज्य शासन ने बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं।गृह (पुलिस) विभाग की ओर से जारी आदेश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(एएसपी), उप पुलिस अधीक्षक,नगर पुलिस अधीक्षक(सीएसपी) के साथ ही पुलिस अनुविभागीय अधिकारियों को नवीन पदस्थापना मिली है।

जारी आदेश के मुताबिक रामगोपाल कारियारे को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़ का प्रभार सौंपा गया है।अखिलेश कौशिक पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अंबिकापुर को उप पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के पद पर नियुक्त में किया गया है।निकिता तिवारी उप पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडडब्ल्यू को गौरेला पेंड्रा मरवाही भेजा गया है।