May 31, 2026

58 पुलिसकर्मियों का तबादला,अभिनव कांत सिंह रायगढ़ पदस्थ

IMG_20240311_195451.jpg
Share

सामना:- रायगढ़:- राज्य शासन ने शनिवार को पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी की है। समान्य प्रशासन की ओर से जारी आदेश में 58 पुलिस कर्मियों का तबादला किया गया है। जिसमें 51 निरीक्षक, 5 उप निरीक्षक और 2 सहायक उप निरीक्षक शामिल हैं।वहीं पूर्व में रायगढ़ में पदस्थ रहे निरीक्षक अभिनव कांत सिंह का तबादला जिला कोरबा से बीजापुर किया गया था जिसमें संशोधन कर उन्हें एक बार फिर रायगढ़ जिले में पदस्थ किया गया है।