June 18, 2025

बीजेपी में शामिल हुए पूर्व सांसद नवीन जिंदल,लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका

n59445838817112933830977824881c0b11976670a823b6fae167d640043d601adc97a7c5fa7f0444d8352a.jpg
Share

सामना:- लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका मिला है,कांग्रेस के पूर्व सांसद और उद्योगपति बीजेपी में शामिल गए हैं।

आज रविवार को नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में जाकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की,बीजेपी ज्वॉइन करते ही पार्टी ने उन्हें कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से टिकट दे दी है।

भाजपा में शामिल होने के बाद नवीन जिंदल ने कहा की यह उनके जीवन का महत्वपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा की मुझे सौभाग्य प्राप्त हो रहा है की प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के प्रति अपना योगदान दे सकूं। विकसित भारत का सपना जो मोदी जी ने देश के लोगों को दिखाया है। मैं कंधे से कंधा मिलाकर जो उनकी नीतियाँ हैं उनके ऊपर चलकर मैं अपना योगदान देना चाहता हूँ। इसके लायक उन्होंने मुझे समझा। बीजेपी के नेतृत्व में मुझे मौका दिया। मैं इसके लिए उनका आभारी हूँ।

नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से टिकट दिए जाने की चर्चा काफी दिनों से चल रही थी। देश के दिग्गज उद्योगपति नवीन जिंदल कांग्रेस के टिकट पर कुरुक्षेत्र से लगातार दो बार सांसद रहे हैं। नवीन जिंदल पेशेवर खिलाड़ी भी रहे हैं। उन्हें राष्टीय ध्वज तिरंगा फहराने का अधिकार सभी देशवासियों को दिलाने के लिए याद किया जाता है।