February 19, 2026

छत्तीसगढ़ में 42 डिग्री पहुंचा पारा,इस साल अधिक पड़ेगी गर्मी

IMG_20240404_135758.jpg
Share

samna:- weather of Chhattisgarh:- अप्रैल महीने के शुरुआत से ही छत्तीसगढ़ में तेज धूप के साथ भीषण गर्मी की शुरूवात हो चुकी है,वहीं अगले माह मई और जून में यह तपिश  और तपायेगी। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आगमी दिनों में तापमान में और वृद्धि होगी। बीते सालों की तुलना में इस साल अप्रैल महीने में भारी गर्मी पड़ने की संभावना है। आगामी मई और जून का महीना अप्रैल माह के तुलना में ज्यादा गर्म रहेगा।

आज गुरुवार को रायपुर,रायगढ़,कोरबा,दुर्ग,राजनांदगांव सहित प्रदेश के कई शहरों  का तापमान अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।वहीं बिलासपुर का तापमान आज 39 डिग्री सेल्सियस है।

छत्तीसगढ़ में बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रायपुर जिले के तिल्दा में 42.6 डिग्री रहा। राजनांदगांव में 41.3 डिग्री, दंतेवाड़ा में 40.6 डिग्री, रायपुर में 40.5, बालोद में 40.1 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 6 और 7 अप्रैल को कुछ जिलों में बारिश की संभावना है।

पिछले दो दिन से लोग 40.5 डिग्री तापमान वाली गर्मी से झुलस रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। इस वर्ष 44 डिग्री के पार होने की पूरी गुंजाइश वहीं मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, हालांकि बीच-बीच में मौसम का मिजाज बदलने से गर्मी से राहत मिल सकती है।