February 19, 2026

Raipur गोदाम में रखे ट्रांसफार्मर में लगी आग,1500 ट्रांसफार्मर जलकर ख़ाक

n59771086017123204975416f032baac8d5d9de9adf16e0bcd38774107b0909238ee61a194fe4694c29bac7.jpg
Share

सामना:- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बिजली विभाग के सब डिवीजन कार्यालय के गोदाम में रखे ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई, जिससे आसमान में काले धुएं का गुबार फैल गया। बताया जा रहा है कि इस भीषण आग की वजह ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट होना है।

घटना के तुरंत बाद पुलिस और अग्निशमन कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। अधिकारी स्थिति पर काबू पाने जुटे हैं।इस आगजनी की घटना में गोदाम में रखे 6000 में से तकरीबन 1500 ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो गए।इस भीषण हादसे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप्प हो गई।पुलिस ने आग की वजह से भारत माता चौक स्थित बिजली विभाग के सब डिवीजन कार्यालय की ओर से जाने वाले सभी रास्‍तों को बंद कर दिया है