June 19, 2025

CG News जवानों को मिली सफलता, एनकाउंटर में मारे गए 3 नक्सली

n5979349941712388034401174178ef2cf1e73e72e69a6e50c44cbf51139915e28a2232dec4ad405ff905d5.jpg
Share

सामना:- बीजापुर:- छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जवानों को नक्सलियों के खिलाफ़  चलाए जा रहे अभियान में सफ़लता मिली है।जहां  नक्सल ऑपरेशन तेलंगाना ग्रे हाउंड फोर्स के जवानों और नक्सलियों के बीच एक बड़ा मुठभेड़ में जवानों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया है,साथ ही कुछ हथियार भी बरामद किए हैं।

बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर उसूर थाना क्षेत्र अन्तर्गत पुजारी कांकेर के कर्रीगुटा के जंगलों में जवानों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में जवानों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया है। नक्सलियों के पास एक LMG और 1 AK 47 समेत कई हथियार मिलने की जानकारी मिल रही है। ये संयुक्त एंटी नक्सल ऑपरेशन तेलंगाना ग्रे हाउंड फोर्स ने चलाया है। इस क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।