June 19, 2025

छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, एक और वंदे भारत जल्द

IMG_20240406_134303.jpg
Share

सामना:- रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है छत्तीसगढ़ को जल्द ही दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने वाली है।यह ट्रेन रायपुर से जबलपुर के बीच सप्ताह के छह दिन चलेगी। रेलवे बोर्ड ने रायपुर-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने को लेकर हरी झंडी दे दी है। जल्द ही तारीख का एलान किया जाएगा। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में सिर्फ एक बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन हो रहा है।

यह ट्रेन सप्ताह के 6 दिन चलेगी। मेंटेनेंस के लिए शुक्रवार को ट्रेन नहीं चलाई जाएगी साथ ही यह ट्रेन पूरी तरह चेयरकार होगी।410 किमी का सफर यह ट्रेन पांच घंटे में तय करेगी.ट्रेन की औसत रफ्तार 69.29 किमी रहेगी।

मिली जानकारी के अनुसार, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जबलपुर से सुबह 7.25 बजे छूटेगी. कच्छपुरा, नैनपुर, बालाघाट होते हुए गोंदिया 10.55 बजे पहुंचेगी. गोंदिया से राजनांदगांव, दुर्ग होते हुए पांच घंटे के सफर के बाद 13.20 बजे रायपुर पहुंचेगी. इसी तरह रायपुर से 15.15 बजे रवाना होने के बाद दुर्ग, राजनांदगांव होते हुए 17.35 बजे गोंदिया पहुंचेगी. गोंदिया से में दस मिनट के विश्राम के बाद बालाघाट, नैनपुर कच्छपुरा होते हुए 21.10 बजे जबलपुर पहुंचेगी।