October 27, 2026

Bastar Election ग्रेनेट ब्लास्ट से घायल जवान शहीद

n6016150121713528385539b3ddb9730048fb0d418510d7ac8705bb846a30a9f74109abf6ec362a611cc3f4.jpg
Share

सामना:- बस्तर:- 19 अप्रैल:- छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा सीट पर पहले चरण का मतदान सुबह से जारी रहा।इसी बीच बीजापुर में पोलिंग बूथ से तकरीबन 5 सौ मीटर की दूरी पर हुए ग्रेनेड ब्लास्ट होने से एक जवान देवेंद्र कुमार घायल हो गए थे जिन्हे उपचार के लिए रायपुर रिफर किया गया था जहां रास्ते में ही वे शहीद हो गए

बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के गलकम में सीआरपीएफ के जवान एरिया डोमिनेशन में निकले थे। इसी दौरान यूबीजीजीएल सेल बलास्ट हो गया। इसमें एक जवान देवेंद्र कुमार घायल हो गया। घायल जवान को  इलाज के लिए रायपुर अस्पताल लाया जा रहा था,लेकिन वे उससे पहले ही शहीद हो गए।कल जवान के निवास स्थान बस्तर जिले के धोबिगुड़ा में अंतिम संस्कार किया जाएगा।