महानदी नाव दुर्घटना में 8 शव बरामद

सामना:- रायगढ़:- ओडिशा के महानदी में हुए नाव दुर्घटना में लापता 8 लोगों के शव बरामद किए गए हैं सभी मृतक खरसिया विकासखंड के ग्राम अंजोरपाली के थी।
लापता 8 बरामद:- महानदी में हुई इस दुर्घटना में कुल 8 लोग लापता थे जिनमे से शुक्रवार को ही घटना वाले दिन 1 महिला राधिका निषाद का शव बरामद किया गया था।जिसके बाद अंधेरे के कारण रेस्क्यू रोकना पड़ा।शनिवार की सुबह से ही पुनः गोताखोरों के साथ भुवनेश्वर से पहुंचे स्कूबा डाइवर्स की टीम खोजबीन में जुटी गई।गोताखोरों की टीम ने सर्च ऑपरेशन और रेस्क्यू शुरू किया जिसमे एक एक करके कुल 7 मृतकों के शव टीम को मिले।
एक महिला अभी भी लापता:- इस दुर्घटना में लापता कुल 8 लोगों में से 3 बच्चे और 5 महिला सहित कुल 8 लोगों के शव बरामद किए गए हैं।
शनिवार सुबह गोताखोरों की टीम ने 7 शव निकाले हैं जिनमें से चार महिला और तीन बच्चों के शव हैं सभी मृतक खरसिया विकासखंड के गांव अंजोरपाली से हैं।शुक्रवार की शाम 1 महिला का शव निकाला गया था सभी शवों के पोस्टमार्टम करवा कर उनके गृहग्राम अंजोरीपाली, खरसिया के लिए रवाना कर दिया गया है।
मृतकों के नाम:- बालक पीकू राठिया, राधिका राठिया, बालक नवीन राठिया, तेरस बाई राठिया, लक्ष्मीन राठिया, बालक कुणाल राठिया,घसनिन राठिया हैं।
घटनास्थल पर रायगढ़ जिला प्रशासन की ओर से उपस्थित नायब तहसीलदार पुसौर पंकज मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी प्राप्त शवों के पोस्टमार्टम और विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों को उनके गृहग्राम के लिए रवाना कर दिया गया है। प्रशासन की टीम भी साथ भेजी गई है। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने झारसुगुड़ा कलेक्टर से बात कर घटनास्थल के समीप के स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम की व्यवस्था करवाने का आग्रह किया था। जिससे जल्द सारी विधिक प्रक्रिया पूरी की जा सके। जिसके बाद झारसुगुड़ा से मेडिकल टीम पहुंची। चांटीपाली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी मृतकों का पोस्टमार्टम कर शव गृहग्राम के लिए रवाना कर दिया गया है।
